अपामार्ग या लटजीरा भी आपके मोटापे के लिए अचूक लाभकारी औषधि है। यह खेत, सड़क, मैदानी जगहों पर आसानी से ऊगा हुआ मिल जाता है। पहले के ऋषि मुनि जब तपस्या करने जाते थे तो अपामार्ग के बीज का चावल की खीर बना के खाते थे तो एक माह तक भूंख नहीं लगती थी। इसका एक अनोखा गुण है कि -इसका पका बीज पास से निकलते समय आपके कपड़ो से चिपक जाता है।
| एक महीने में पतला होने का तरीका 2020 |
इसी लटजीरे के उन्ही बीजों को एकत्र करकर मिटटी के बर्तन में भून ले फिर उसे पीसकर चूर्ण बना ले। हर रोज आधा चम्मच इसे खाया जाये तो भूख कम लगती है तथा यह शरीर की वसा को भी कम करता है। इस प्रकार यह मोटापे को कम करने में आश्चर्यजनक मदद करता है। सबसे अच्छी बात है कि इसका कोई दुष्परिणाम भी नहीं हैआप इसे प्रयोग करके सिर्फ एक महीने में अपना वजन घटा सकते है।
लटजीरा का पत्ता आपके शरीर से विषाक्त पदार्थो और अतिरिक्त जल को बाहर निकालने में मदद करता है।इसके प्रयोग से आपका पेट भरा हुआ सा लगेगा आपको भूंख भी नहीं लगने देगा और आपका वजन बहुत ही जल्दी कंट्रोल में ला देगा। इसके सेवन से अगर आपको बार -बार मूत्र त्याग करना पड़े तो परेशान न हो ये आपके अंदर की विजातीय तत्वों की सफाई है।
प्रयोग-विधि :- लटजीरा के पौधे के अंकुर में एक फल जैसी संरचना होती है। एक पूरा फल ले ले फिर उसे सुखा ले तथालगभग दो गिलास पानी में धीमी आंच पे उबाल ले। जब यह नर्म हो जाए तब उसमे अपने स्वाद के अनुसार गुड मिला ले और फिर थोडा उबाले जब दो गिलास पानी एक गिलास रह जाए उतार कर छान ले।इसके बाद एक गिलास काढ़े में आधा गिलास पका दूध मिलाये आपस में अच्छी तरह मिल जाए तो आप इसका दिन में एक बार सेवन करे ।ऐसा मन जाता है की इसके सेवन से एक महीने के अंदर मोटापा सकता है।
सावधानी :- अंकुर में फल जैसी संरचना की मात्रा दो ग्राम ही पकाने में इस्तेमाल करे। बचे हुए फल को दुसरे दिन के लिए उपयोग में ले। इस प्रकार आप पंद्रह दिन या जो लोग स्थूल ज्यादा है, एक माह तक करे । यदि आप किसी वैद्य की सलाह ले ले तो अति उत्तम होगा ।
अगर आपको अधिक भूंख लगने की शिकायत हो, खूब खाने पर भी बार-बार खाने की इच्छा होती है तो इसके बीजो को चावल की खीर में मिला कर खा ले उसकी भूंख ज्यादा लगने की बीमारी कम हो जायेगी।

0 Comments